Home Hindi उत्तराखंड दौरा कंफर्म: Narendra Modi 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का...

उत्तराखंड दौरा कंफर्म: Narendra Modi 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

06 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  प्रधानमंत्री Narendra Modi का उत्तराखंड दौरा 14 अप्रैल के लिए तय हो गया है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने जानकारी दी कि इस दौरान पीएम दिल्ली-दून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे और मां डाटकाली मंदिर में दर्शन भी करेंगे।

करीब पांच महीने बाद प्रधानमंत्री का यह दौरा हो रहा है। इससे पहले वह नवंबर 2025 में राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।

इस बार भी उनके दौरे के दौरान कई नई योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड से खास आध्यात्मिक और व्यक्तिगत जुड़ाव है, और उनके दौरे से राज्य में विकास को नई गति मिलेगी।