06 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Business Desk: Apple iPhone 17 को अब भारी डिस्काउंट के साथ बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है। Croma पर चल रहे ऑफर्स के तहत इस फोन की असली कीमत ₹82,900 होने के बावजूद, कूपन डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और रिवॉर्ड्स को मिलाकर इसकी कीमत करीब ₹44,768 तक आ सकती है। इसमें शुरुआती 2% कूपन डिस्काउंट मिलता है, साथ ही पुराने फोन के बदले ₹23,500 तक का एक्सचेंज वैल्यू और ₹8,000 तक का एक्स्ट्रा बोनस भी दिया जा रहा है। इसके अलावा Tata Neu कॉइन्स से ₹4,974 तक की अतिरिक्त बचत संभव है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 120Hz OLED डिस्प्ले, दमदार A19 चिपसेट, 48MP कैमरा और 256GB स्टोरेज जैसे प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस मिलते हैं, जो इसे इस कीमत पर एक शानदार डील बनाते हैं।













