03अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Sports Desk: आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने भले ही 226 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के एक गेंदबाज ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया।
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी, जिन्हें IPL ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था, को केकेआर ने रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया। इस फैसले ने मैच में असर भी दिखाया।
ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में मुजरबानी ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और शिवांग कुमार जैसे अहम बल्लेबाजों को आउट किया।
मुजरबानी ने अपनी गेंदबाजी के दौरान 9 डॉट बॉल भी डालीं, जो इस मैच में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा रहीं। उनकी इस घातक गेंदबाजी की बदौलत हैदराबाद का स्कोर और भी ज्यादा बढ़ने से रुक गया।
इन 4 विकेट के साथ ब्लेसिंग मुजरबानी अब पर्पल कैप की दौड़ में भी आगे निकल गए हैं, जिससे साफ है कि केकेआर का उन पर लगाया गया दांव पूरी तरह सफल साबित हो रहा है।













