Home Business पश्चिम एशिया संकट का असर भूटान पर, भारत से ईंधन आपूर्ति के...

पश्चिम एशिया संकट का असर भूटान पर, भारत से ईंधन आपूर्ति के लिए जताया आभार

2 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Business Desk:  पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब हिमालयी देश भूटान पर भी देखने को मिल रहा है, जहां ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। भूटान सरकार ने बताया कि वैश्विक हालात उसके नियंत्रण से बाहर हैं, जिसके चलते पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़े हैं। इसी बीच भारत से पीओएल (पेट्रोलियम ऑयल) और एलपीजी की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के लिए आभार भी जताया गया है।

प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे के कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि फरवरी के अंत से ईंधन की कीमतों में 60% से अधिक वृद्धि हो चुकी है। स्थिति को संभालने के लिए सरकार ने फ्यूल सब्सिडी लागू की है और लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने तथा ईंधन की खपत कम करने की अपील की है। भूटान, जो अपनी अधिकांश ईंधन जरूरतों के लिए भारत पर निर्भर है, ने इस मुश्किल समय में सहयोग के लिए भारत का विशेष धन्यवाद किया है।