2 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Politics Desk: आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उप-नेता पद से हटाकर उनकी जगह अशोक मित्तल को नियुक्त किया है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह भी अनुरोध किया है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए। इस फैसले को पार्टी के अंदर बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि इसके पीछे की वजहों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है। हाल ही में चड्ढा ने संसद में मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए डेटा रोलओवर जैसी सुविधाओं की मांग उठाई थी, जिससे उनकी सक्रियता भी चर्चा में रही थी।













