31 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Himachal Desk: हिमाचल प्रदेश के Kangra जिले में मंगलवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे सुबह का सन्नाटा कुछ क्षणों के लिए टूट गया। National Center for Seismology के अनुसार, यह झटके सुबह 4:33 बजे दर्ज किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई, जबकि इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर गहराई में 32.171 उत्तर अक्षांश और 76.241 पूर्व देशांतर पर स्थित था।
हल्की तीव्रता के कारण किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियों को देखते हुए लोग सतर्क हैं। इससे पहले जनवरी 2026 में Mandi में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जहां इस तरह की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं।













