27 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Haryana Desk: हरियाणा के हांसी बाईपास पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो दोस्तों की मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा 26 मार्च की रात करीब 2:30 बजे सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास हुआ। हिसार की ओर जा रही तेज रफ्तार टाटा सियरा कार ने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
मृ*तकों की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव मोची चौबारा निवासी महावीर (42) और मनोज (38) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त भिवानी जिले के बड़सी गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
हादसे में कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत हिसार मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद मृ*तकों के श*व नागरिक अस्पताल हांसी में रखवाए गए हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
👉 प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।













