27 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: अपने बोल्ड और अनोखे फैशन स्टाइल के लिए जानी जाने वाली उर्फी जावेद इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। हाल ही में एक अवॉर्ड इवेंट में उर्फी ने साड़ी पहनकर एंट्री ली, जिसने सभी को हैरान कर दिया। खास बात यह रही कि उनका यह लुक पहले के मुकाबले पूरी तरह ट्रेडिशनल और सादगी भरा था।
अब तक अतरंगी और रिवीलिंग आउटफिट्स के कारण चर्चा में रहने वाली उर्फी का यह बदला हुआ अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया। कई लोगों ने उनके इस नए लुक की जमकर तारीफ की, जबकि कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में उनकी तुलना इंटरनेशनल फैशन इवेंट Met Gala के आउटफिट्स से भी कर दी।
सोशल मीडिया पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले। किसी ने लिखा कि उर्फी का यह लुक “पूह से पार्वती” में बदलने जैसा है, तो किसी ने इसे “देसी ग्लैम” बताया।
करियर की बात करें तो उर्फी जावेद एक्टिंग से अपने सफर की शुरुआत कर चुकी हैं और अब एक पॉपुलर फैशन इंफ्लुएंसर के तौर पर पहचान बना चुकी हैं। वह इन दिनों रियलिटी शो Splitsvilla से बतौर होस्ट जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वह कई अन्य रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं और अपनी लाइफ पर आधारित शो “Follow Kar Lo Yaar” में भी नजर आ चुकी हैं।













