27 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से पैदा हुए ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में प्रति लीटर 10 रुपये की कटौती करने की घोषणा की।
इस फैसले के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटकर 3 रुपये प्रति लीटर रह गई है, जबकि डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये से पूरी तरह खत्म कर दी गई है।
सरकार के इस निर्णय से देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है, जिससे महंगाई के दबाव में कुछ राहत मिल सकती है।













