ODI वर्ल्ड कप 2027 में नहीं दिखेंगे ग्लेन मैक्सवेल, रिटायरमेंट के फैसले से पक्का हुआ बाहर होना

26 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk:  वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के टूर्नामेंट से बाहर होने की तस्वीर साफ हो गई है। रन चेज में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने वाले मैक्सवेल अब इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते नजर नहीं आएंगे।

मैक्सवेल के नाम वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 201 रन की नाबाद पारी खेली थी। यह वनडे इतिहास में रन चेज के दौरान लगाया गया पहला दोहरा शतक था।

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मैक्सवेल तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल यह कारनामा कर चुके हैं। हालांकि मैक्सवेल की पारी खास इसलिए मानी जाती है क्योंकि यह रन चेज में आई थी।

मैक्सवेल के 2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने की वजह उनका पहले लिया गया बड़ा फैसला है। उन्होंने जून 2025 में वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 37 वर्षीय खिलाड़ी अब अपना फोकस टी20 फॉर्मेट पर रखना चाहते हैं।

इसी रिटायरमेंट के चलते अब यह लगभग तय है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका नाम ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए शामिल नहीं होगा।