25 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Sports Desk: आईपीएल 2026 से पहले Punjab Kings को बड़ा बल मिला है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर Marcus Stoinis और युवा खिलाड़ी Cooper Connolly मोहाली पहुंचकर टीम के साथ जुड़ गए हैं।
दोनों खिलाड़ियों का New PCA Cricket Stadium में टीम प्रबंधन और साथी खिलाड़ियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। टीम से जुड़ने के बाद दोनों खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आए और आगामी मुकाबलों की तैयारियों में शामिल हो गए।
अनुभवी ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, जबकि युवा कूपर कॉनॉली टीम में नई ऊर्जा और आक्रामकता जोड़ेंगे। उनके आने से पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑलराउंड विकल्प भी मजबूत होने की उम्मीद है।
पिछले सीजन में उपविजेता रही पंजाब किंग्स की टीम पिछले कुछ हफ्तों से लगातार अभ्यास कर रही है और नए सत्र के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है।
टीम का पहला मुकाबला Gujarat Giants के खिलाफ 31 मार्च को खेला जाएगा। घरेलू मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिल सकता है।













