24 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में Dhurandhar: The Revenge को मिल रही जबरदस्त सफलता पर खुशी जताई है। वहीं उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म Bhooth Bangla की रिलीज को लेकर भी खुलकर बात की। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और रिलीज के कुछ ही दिनों में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
एक इंटरव्यू के दौरान जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या ‘धुरंधर 2’ की सफलता का असर उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ पर पड़ेगा, तो उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों का जॉनर पूरी तरह अलग है। उन्होंने बताया कि ‘धुरंधर’ एक्शन और रियलिस्टिक फिल्म है, जबकि ‘भूत बंगला’ एक हॉरर कॉमेडी है, जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। अक्षय ने कहा कि फिल्म बनाते समय उनका ध्यान किसी ट्रेंड का पीछा करने पर नहीं, बल्कि मजबूत कहानी पर होता है।
अक्षय कुमार ने ‘धुरंधर’ की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि यह फिल्म इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों तक ला रही है। उनके मुताबिक अगर अच्छी फिल्में चलती हैं तो पूरे फिल्म उद्योग को फायदा होता है और कलाकारों के लिए काम के अवसर भी बढ़ते हैं।
बता दें कि Bhooth Bangla का निर्माण Balaji Motion Pictures और Cape of Good Films मिलकर कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन Priyadarshan कर रहे हैं और यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ Paresh Rawal, Tabu, Rajpal Yadav, Mithila Palkar और Jisshu Sengupta समेत कई कलाकार नजर आएंगे।













