24 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: Bahadrabad स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में शुल्क से जुड़े दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर और धनराशि के गबन के आरोप में प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया गया है। विद्यालय की प्रबंध समिति ने सर्वसम्मति से यह फैसला लेते हुए मामले की विभागीय जांच कराने की भी सिफारिश की है।
आरोप है कि प्रधानाचार्य Satpal Singh और कनिष्ठ सहायक Aman Saini ने शुल्क से संबंधित दस्तावेजों में गड़बड़ी की और फर्जी हस्ताक्षर कर वित्तीय अनियमितता की। इस मामले के सामने आने के बाद प्रबंध समिति ने दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।
निलंबन के बाद विद्यालय में प्रधानाचार्य का कार्यभार रसायन विज्ञान की प्रवक्ता Asha Chauhan को सौंप दिया गया है। वहीं कनिष्ठ सहायक को विद्यालय की कक्ष संख्या चार से संबद्ध कर दिया गया है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी दस्तावेज से छेड़छाड़ नहीं करेंगे। निलंबन अवधि के दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
प्रबंध समिति की इस कार्रवाई के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया है। समिति के अध्यक्ष Ajay Lambardar ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा और अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा को भी भेज दी गई है, ताकि आगे की विभागीय कार्रवाई की जा सके।













