कोलंबिया में भीषण विमान हादसा, 60 से अधिक सैनिकों की मौ*त; कई अभी भी लापता

24 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

International Desk:  दक्षिण अमेरिकी देश Colombia में सोमवार को एक बड़ा सैन्य विमान हादसा हो गया, जिसमें अब तक 60 से अधिक सैनिकों की मौ*त की पुष्टि हो चुकी है जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब कोलंबियाई वायुसेना का परिवहन विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के अनुसार विमान में कुल 121 लोग सवार थे, जिनमें 110 सैनिक और 11 क्रू सदस्य शामिल थे। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव दल ने अब तक कई घायलों को बाहर निकाला है और 70 से अधिक लोगों को घायल अवस्था में बचाया गया है, जबकि मृ*तकों की संख्या लगातार बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान Lockheed C-130 Hercules था, जिसे अमेरिकी कंपनी Lockheed Martin ने बनाया है। यह विमान सैनिकों और सैन्य सामग्री के परिवहन के लिए इस्तेमाल किया जाता था। विमान ने Puerto Leguízamo से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण एयरपोर्ट से करीब दो किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय विमान में मौजूद गोला-बारूद और विस्फोटक भी फट गए, जिससे नुकसान और ज्यादा बढ़ गया और बचाव कार्य में भी मुश्किलें आईं।

यह दुर्घटना अमेजन क्षेत्र के Putumayo प्रांत में हुई है, जिसकी सीमाएं Ecuador और Peru से लगती हैं। कोलंबियाई वायुसेना के कमांडर Carlos Fernando Silva ने बताया कि हादसे की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और अधिकारियों द्वारा मृ*तकों की अंतिम संख्या की पुष्टि की जा रही है।