IPL बनाम PSL कप्तान: आईपीएल में सभी 10 टीमों की कमान भारतीयों के हाथ, पीएसएल में विदेशी खिलाड़ियों पर भी भरोसा

20 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk:  दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग Indian Premier League (आईपीएल) का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जबकि Pakistan Super League (पीएसएल) 26 मार्च से शुरू होगी। दोनों लीगों के बीच इस बार कप्तानों को लेकर बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। आईपीएल की सभी 10 टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ियों के हाथ में है, जबकि पीएसएल में कई टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों को भी नेतृत्व की जिम्मेदारी दी है।

IPL में भारतीय खिलाड़ियों को पूरी कमान

आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने इस सीजन घरेलू खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा दिखाया है। सभी टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ियों को सौंपी गई है, जो देश में उभरती नई नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

मुंबई इंडियंस की कमान Hardik Pandya संभालेंगे, जबकि गुजरात टाइटंस की कप्तानी Shubman Gill के हाथ में होगी। वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स का नेतृत्व Rishabh Pant करेंगे।

इसके अलावा पंजाब किंग्स के कप्तान Shreyas Iyer, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान Ruturaj Gaikwad, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान Axar Patel और कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान Ajinkya Rahane संभालेंगे।

राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी Riyan Parag को सौंपी गई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेतृत्व Rajat Patidar करेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान Pat Cummins के चोटिल होने के कारण फिलहाल टीम की कमान Ishan Kishan को दी गई है।

PSL में विदेशी कप्तानों को भी जिम्मेदारी

दूसरी ओर पीएसएल में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी खिलाड़ियों को भी कप्तानी सौंपी गई है।

पेशावर जाल्मी की कमान Babar Azam के हाथ में है, जबकि लाहौर कलंदर्स की कप्तानी Shaheen Shah Afridi करेंगे। कराची किंग्स का नेतृत्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज David Warner को दिया गया है।

इसके अलावा इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान Shadab Khan, मुल्तान सुल्तांस के कप्तान Ashton Turner और हैदराबाद किंग्समेन की कमान Marnus Labuschagne संभालेंगे। वहीं क्वेटा ग्लैडिएटर्स की कप्तानी Saud Shakeel और पिंडिज टीम की अगुआई Mohammad Rizwan करेंगे।

दोनों लीगों की रणनीति में फर्क

कप्तानी के चयन को लेकर दोनों लीगों की रणनीति में साफ अंतर नजर आता है। आईपीएल में ऐसे खिलाड़ियों को नेतृत्व दिया गया है जो अंतरराष्ट्रीय टी20 में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं या हालिया वर्षों में टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं।

वहीं पीएसएल में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को कप्तानी मिली है जो हाल के समय में टी20 क्रिकेट में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं या अपने राष्ट्रीय टी20 टीम का नियमित हिस्सा नहीं हैं। यही वजह है कि दोनों लीगों के कप्तानों को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है।