18 March 2026 Fact Recorder
National Desk: New Delhi के दक्षिण-पश्चिमी इलाके Palam स्थित साध नगर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौ*त हो गई।
जानकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 7 बजे Palam Metro Station के पास गली नंबर-2 में स्थित इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बनी कॉस्मेटिक की दुकान में लगी थी। देखते ही देखते आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई और अंदर घना धुआं भर गया, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए।
घटना की सूचना मिलते ही Delhi Fire Service की करीब 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकलकर्मियों ने सात घायलों को इमारत से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौ*त हो गई। बताया जा रहा है कि दो लोग आग लगने के शुरुआती समय में जान बचाने के लिए इमारत से कूद गए थे।
मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
इस घटना पर Rekha Gupta ने गहरा दुख जताया है और मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, दिल्ली फायर सर्विस और Delhi Police मिलकर राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं।
वहीं Taranjit Singh Sandhu ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।













