18 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Haryana Desk: Kurukshetra जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रसोई में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में धमाका होने से एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
जानकारी के अनुसार हादसा Shahabad के पास स्थित एक गांव में सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि घर की रसोई में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिसके बाद पूरे घर में आग फैल गई।
धमाका इतना जोरदार था कि रसोई की टाइल्स टूट गईं और दीवारों में भी दरारें आ गईं। इस हादसे में तीन बच्चों समेत कुल आठ लोग झुलस गए। घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद आसपास के लोगों और पड़ोसियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में गैस लीकेज को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।













