17 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
International Desk: दक्षिण एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Pakistan ने Afghanistan की राजधानी Kabul पर भीषण हवाई हमला किया है। बताया जा रहा है कि इस एयर स्ट्राइक में करीब 400 लोगों की मौत और 250 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।
रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने हमले के दौरान आधुनिक लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया, जिनमें JF-17 Thunder और F-16 Fighting Falcon शामिल बताए जा रहे हैं। इन विमानों से काबुल के कई इलाकों में बमबारी की गई, जिससे शहर के कई हिस्सों में भारी तबाही मच गई।
बताया जा रहा है कि हमले के दौरान एक नशा मुक्ति अस्पताल भी बमबारी की चपेट में आ गया, जिससे वहां मौजूद कई लोगों की मौत हो गई। हमले के बाद शहर के कई हिस्सों में आग और धुएं के गुबार देखे गए।
तालिबान सरकार का दावा
Taliban की सरकार का कहना है कि इस हमले में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में नागरिक घायल हुए हैं। तालिबान ने इस कार्रवाई को अमानवीय और नागरिकों को निशाना बनाने वाला हमला बताया है।
हालांकि दूसरी ओर Pakistan ने इस हमले में अपनी सीधी भूमिका से इनकार किया है। पाकिस्तान का कहना है कि उसकी कार्रवाई केवल Tehrik-i-Taliban Pakistan (TTP) के ठिकानों के खिलाफ होती है, जो पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठन है और कई बार पाकिस्तानी सेना पर हमले कर चुका है।
सीमा पर बढ़ा तनाव
पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है। दोनों पक्षों के बीच हवाई हमले और ड्रोन हमलों की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।













