पिता की स्मोकिंग से बच्चों को खतरा! स्टडी में खुलासा—बढ़ सकता है डायबिटीज और लिवर बीमारी का जोखिम

17 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Health Desk:  स्मोकिंग को लंबे समय से सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है, लेकिन अब एक नई रिसर्च ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अध्ययन के मुताबिक अगर पिता स्मोकिंग करते हैं तो इसका असर सिर्फ उनकी सेहत पर ही नहीं बल्कि उनके होने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि पिता की धूम्रपान की आदत बच्चों में कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है, जिनमें खास तौर पर Type 2 Diabetes, लिवर से जुड़ी समस्याएं और अन्य मेटाबॉलिक बीमारियां शामिल हैं।

रिसर्च में क्या सामने आया?

यह अध्ययन University of California के डॉक्टरों द्वारा किया गया है और इसे Journal of the Endocrine Society में प्रकाशित किया गया है।

रिसर्च के अनुसार, जो पुरुष नियमित रूप से स्मोकिंग करते हैं, उनके स्पर्म में कुछ जैविक बदलाव हो सकते हैं। यही बदलाव आगे चलकर बच्चों के शरीर में शुगर मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन के काम करने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं।

बच्चों में बढ़ सकता है बीमारी का खतरा

स्टडी में करीब 1000 स्मोकिंग करने वाले पुरुषों को शामिल किया गया था। शोधकर्ताओं ने पाया कि उनके बच्चों में से लगभग 30% में डायबिटीज के शुरुआती लक्षण और लिवर से जुड़ी समस्याएं देखी गईं।

हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस विषय पर अभी और बड़े स्तर पर रिसर्च की जरूरत है, लेकिन शुरुआती नतीजे यह संकेत देते हैं कि पिता की स्मोकिंग का असर बच्चों की सेहत पर पड़ सकता है।

मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ सकता है असर

धूम्रपान के दौरान शरीर में जाने वाला निकोटिन शरीर के कई जरूरी मेटाबॉलिक प्रोसेस को प्रभावित कर सकता है। इससे इंसुलिन का काम करने का तरीका बदल सकता है, जो आगे चलकर टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को बढ़ा देता है।

डॉक्टर क्या सलाह देते हैं?

विशेषज्ञों का कहना है कि जो लोग भविष्य में पिता बनने की योजना बना रहे हैं, उन्हें स्मोकिंग से दूरी बना लेनी चाहिए।

🚭 स्मोकिंग छोड़ने से न सिर्फ आपकी सेहत बेहतर रहती है, बल्कि आपके होने वाले बच्चों में भी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।