16 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Sports Desk: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टेंशन बढ़ गई है। टीम के कई तेज गेंदबाज चोट से जूझ रहे हैं, जिससे पेस अटैक कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं, जबकि श्रीलंका के स्टार बॉलर मथीशा पथिराना की फिटनेस पर भी अभी अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में टीम की गेंदबाजी काफी हद तक वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक और कार्तिक त्यागी पर निर्भर रह सकती है।
वहीं बल्लेबाजी में कप्तान अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन टीम की बड़ी ताकत माने जा रहे हैं।
इसके अलावा स्पिन विभाग में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकती है। हालांकि चोटिल तेज गेंदबाजों की कमी के कारण KKR के लिए खिताब की राह आसान नहीं दिख रही।













