16 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म Battle of Galwan का नाम बदल दिया गया है। अब यह फिल्म Matrubhoomi: May War Rest in Peace टाइटल के साथ रिलीज होगी। सलमान खान ने 16 मार्च को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस नए नाम की घोषणा की। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी।
यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प की कहानी पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं।
हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पहले इसे 17 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसके टलने की खबरें सामने आ रही हैं।












