चंडीगढ़ राजनीति में बड़ा उलटफेर: AAP की पार्षद व मेयर उम्मीदवार रहीं प्रेमलता कांग्रेस में शामिल

23 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk: चंडीगढ़ की राजनीति में सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। आम आदमी पार्टी से मेयर का चुनाव लड़ चुकी पार्षद प्रेमलता ने पार्टी छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ आम आदमी पार्टी और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े कई अन्य लोगों ने भी कांग्रेस का दामन थामा।

यह जॉइनिंग चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की के नेतृत्व में कराई गई। प्रेमलता इससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद का चुनाव लड़ चुकी हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने को नगर निगम की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में चंडीगढ़ के सियासी समीकरण बदल सकते हैं।