Home Hindi ‘तैयार रहना, गर्दन का*टकर वीडियो डालेंगे…’ पंजाब में पुलिसकर्मियों की ह*त्या पर...

‘तैयार रहना, गर्दन का*टकर वीडियो डालेंगे…’ पंजाब में पुलिसकर्मियों की ह*त्या पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की खुली ध*मकी

23 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भले ही इस समय जेल में बंद हो, लेकिन उसका गैंग लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। ताजा मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पर एक बेहद आपत्तिजनक और धमकी भरा पोस्ट डाला है, जिसमें पंजाब के गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों की ह*त्या को लेकर बदला लेने की खुलेआम धमकी दी गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट में गैंग से जुड़े हरि बॉक्सर, आरजू बिश्नोई और टॉयसन बिश्नोई के नाम लिखे गए हैं। पोस्ट में गुरदासपुर में मारे गए पुलिसकर्मियों ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार की हत्या की निंदा करने का दावा करते हुए, ह*त्यारों को “आतंकी” बताया गया है और कहा गया है कि “दो के बदले दस” मारे जाएंगे।

पोस्ट में आगे बेहद हिंसक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया है कि जो लोग इन कथित आतंकियों का साथ दे रहे हैं, वे तैयार हो जाएं। गैंग ने न सिर्फ गला काटने की धमकी दी, बल्कि यह तक लिखा कि “तुम्हारी गर्दन काटकर वीडियो डाला जाएगा।” इस धमकी के अंत में “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” जैसे नारे भी लिखे गए हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

गुरदासपुर में क्या हुआ था?

गौरतलब है कि रविवार को गुरदासपुर जिले में भारत–पाकिस्तान सीमा के पास दो पुलिसकर्मियों की गो*ली मा*रकर ह*त्या कर दी गई थी। यह वारदात डोरांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत अढियां गांव के एक चेक पोस्ट पर हुई, जो सीमा से महज 1–2 किलोमीटर दूर है। दोनों जवान ‘सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस’ में तैनात थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि ह*त्या सोते समय की गई।

घटना की जांच पंजाब पुलिस और बीएसएफ संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इसे संभावित आतंकी हमला भी माना जा रहा है। वहीं, पंजाब सरकार ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर डाली गई धमकी भरी पोस्ट को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और इसकी भी अलग से जांच की जा रही है।