23 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: करियर में उन्होंने एक फिल्म ऐसी भी की थी, जिसमें उन्होंने एक भी पैसा नहीं लिया। यह फिल्म करीब 12 साल पहले रिलीज हुई हैदर थी, जिसे मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज ने बनाया था।
दरअसल, ‘हैदर’ एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म थी और इसका बजट सीमित था। एक इंटरव्यू में शाहिद ने बताया था कि अगर उन्हें फीस दी जाती, तो फिल्म का बजट काफी बढ़ जाता और प्रोजेक्ट पास कराना मुश्किल हो जाता। यही वजह थी कि उन्होंने फिल्म की कहानी और किरदार से प्रभावित होकर इसमें फ्री में काम करने का फैसला किया।
हालांकि ‘हैदर’ बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी हिट साबित नहीं हुई, लेकिन शाहिद की दमदार एक्टिंग और विशाल भारद्वाज के निर्देशन ने इसे एक कल्ट फिल्म बना दिया। इस फिल्म में शाहिद के साथ तब्बू, इरफान खान और के.के. मेनन जैसे शानदार कलाकार भी नजर आए थे।













