20 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Education Desk: UP Board Exam 2026 को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं, जिनके लिए कुल 53.37 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन परीक्षा शुरू होने के महज दो दिन के भीतर ही करीब 3.40 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इसे लेकर शिक्षा जगत में कई सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई सख्त व्यवस्था—जैसे हर कक्ष में CCTV कैमरे, वॉयस रिकॉर्डिंग, लाइव वेबकास्टिंग, संवेदनशील जिलों में STF की तैनाती—की वजह से कई छात्र परीक्षा से दूर रहे। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर कारण स्पष्ट नहीं किए गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि कड़ी निगरानी और सख्ती ही इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के एग्जाम छोड़ने की मुख्य वजह हो सकती है।













