19 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: 29-सी मार्केट में वर्ष 1991 से लंबित पड़े बूथ अलॉटमेंट के मामले को लेकर एक बार फिर प्रभावित लोगों ने अपनी मांग उठाई है। दुकानदारों और आवेदकों का कहना है कि पिछले कई दशकों से वे बूथ आवंटन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस देरी के कारण न केवल उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, बल्कि आर्थिक अस्थिरता भी बढ़ रही है।
आवेदकों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उनका कहना है कि जिन लोगों ने नियमों के अनुसार आवेदन किया था, उन्हें आज तक उनके अधिकार से वंचित रखा गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द लंबित प्रक्रिया पूरी करे और पात्र आवेदकों को बूथ अलॉटमेंट प्रदान करे, ताकि वे सम्मानजनक तरीके से अपना रोजगार चला सकें।













