Home Hindi Bhiwadi फैक्ट्री अग्निकांड: 7 मजदूर जिंदा ज*ले, रेस्क्यू में बरामद हुए श*व

Bhiwadi फैक्ट्री अग्निकांड: 7 मजदूर जिंदा ज*ले, रेस्क्यू में बरामद हुए श*व

16 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से कम से कम 7 मजदूरों की जिंदा ज*लकर मौ*त हो गई। हादसे के बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में सात शव बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कुछ ही मिनटों में विकराल हुई आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग अचानक लगी और देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई। उस समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। आग तेजी से फैलने के कारण कई मजदूर बाहर नहीं निकल पाए। कुछ कर्मचारी जान बचाकर भागने में सफल रहे, लेकिन अंदर फंसे मजदूरों को निकलने का मौका नहीं मिला।
रेस्क्यू के दौरान बरामद शव बुरी तरह झुलसे हुए पाए गए। घटना स्थल का दृश्य अत्यंत दर्दनाक था।

मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीमें
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग और चिकित्सकीय दल मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र की घेराबंदी कर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने जताया शोक
Bhajan Lal Sharma ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी घटना पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी में आग लगने की घटना बेहद दुखद है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।