13 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Punjab Desk: प्रसिद्ध कारोबारी और बड़े जमींदार संदीप गिल्होत्रा (70) का शुक्रवार तड़के अल्प बीमारी के बाद निधन हो गया। वे आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री Aman Arora के ससुर थे। उनके पुत्र करण गिल्होत्रा, PHD Chamber of Commerce and Industry, पंजाब के सह-अध्यक्ष हैं।
परिजनों के अनुसार, संदीप गिल्होत्रा पेट से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए पिछले पांच दिनों से AIIMS Bathinda में भर्ती थे। इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे Fazilka में किया जाएगा, जहां परिवार, रिश्तेदार और शुभचिंतक उन्हें अंतिम विदाई देंगे।











