Home Business ग्लोबल बिकवाली का असर: सेंसेक्स–निफ्टी में तेज गिरावट, आईटी शेयरों से बाजार...

ग्लोबल बिकवाली का असर: सेंसेक्स–निफ्टी में तेज गिरावट, आईटी शेयरों से बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 10 लाख करोड़ डूबे

13 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Business Desk:  ग्लोबल मार्केट में आई जोरदार बिकवाली का सीधा असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई, जहां प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले।

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स करीब 700 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी में भी लगभग 1 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई। बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर से आया, जहां वैश्विक संकेतों के चलते आईटी शेयरों में करीब 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।

आईटी शेयरों में आई तेज बिकवाली ने पूरे बाजार का मूड बिगाड़ दिया। बीते दो कारोबारी दिनों में इस गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति करीब 10 लाख करोड़ रुपये घट चुकी है, जिससे बाजार में चिंता का माहौल बना हुआ है।