12 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित असम दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। डिब्रूगढ़ जिले में इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) रनवे को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है, जहां पीएम मोदी का विमान उतारने की योजना है। दौरे से पहले सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच के तहत भारतीय वायुसेना ने इस रनवे पर विमान की आपात लैंडिंग का सफल पूर्वाभ्यास किया।
इस अभ्यास का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वायुसेना के विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर उतारते देखा जा सकता है। इसके साथ ही मोरन क्षेत्र में बने इस रनवे की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों द्वारा एक मेगा एयर शो का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि असम में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रचार अभियान और कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के लिए राज्य का दौरा करेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए डिब्रूगढ़ में यह विशेष रनवे तैयार किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रधानमंत्री के विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की जा सके।













