11 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
International Desk: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत से एक बेहद भयावह घटना सामने आई है। टंबलर रिज स्थित सेकेंडरी हाईस्कूल में अचानक हुई अंधाधुंध गो*लीबारी ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक हथियारबंद अज्ञात शूटर ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में गो*लियां बरसाईं, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौ*त की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए भेजा गया। सूचना मिलते ही कनाडा पुलिस और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल में मौजूद छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
हमलावर की भी मौत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतकों में संदिग्ध हमलावर भी शामिल है। हमलावर का शव स्कूल परिसर के अंदर ही मिला है। आशंका जताई जा रही है कि गोलीबारी करने के बाद उसने खुद आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि संदिग्ध शूटर एक ड्रेस पहने महिला थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, छह लोगों की मौके पर ही मौ*त हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
कनाडा सरकार ने इस घटना को बेहद “भयावह और दुखद” बताया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश जारी है।
पहली बार नहीं हुई ऐसी घटना
यह पहली बार नहीं है जब किसी स्कूल को इस तरह की हिंसा का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी कनाडा और अन्य देशों में स्कूलों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खासतौर पर अमेरिका में बीते वर्षों में कई स्कूल शूटिंग की घटनाओं में बच्चों और शिक्षकों की जान गई है। ऐसे हमले किसी भी देश के लिए गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं।












