10 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
बिजनेस डेस्क: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 204.42 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,270.17 अंक पर पहुंच गया।
वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा और 51.10 अंक या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,918.40 अंक पर आ गया।
गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 485.35 अंक उछलकर 84,065.75 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 173.60 अंक की बढ़त के साथ 25,867.30 अंक पर बंद हुआ था।













