पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 2 IAS और 2 PCS अधिकारियों के बदले कार्यभार

07 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk:  पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने एक बार फिर 2 IAS और 2 PCS अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव करते हुए आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में पंजाब स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के सचिव पद पर भी परिवर्तन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, 2009 बैच के IAS अधिकारी रामवीर को पंजाब स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के सचिव पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह 2010 बैच के IAS कुमार अमित को बोर्ड का नया सचिव नियुक्त किया गया है। कुमार अमित अपने वर्तमान पदों पर भी पहले की तरह कार्यभार संभालते रहेंगे। वे फिलहाल मुख्यमंत्री पंजाब के विशेष प्रधान सचिव भी हैं।

वहीं, IAS रामवीर के पास अब भी प्रशासनिक सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और जालंधर डिवीजन के कमिश्नर का जिम्मा बना रहेगा।

इसके अलावा, 2012 बैच के PCS अधिकारी सुरिंदर सिंह को अमृतसर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त पद से स्थानांतरित कर तरनतारन में ग्रामीण विकास विभाग का ADC नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में 2018 बैच के PCS अधिकारी यशपाल शर्मा को मार्कफेड के मुख्य प्रबंधक पद से हटाकर पंजाब पर्यटन, संस्कृति और विरासत विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यशपाल शर्मा के पास मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव का कार्यभार पहले की तरह बना रहेगा।