22 जनवरी, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: मेष (Aries):
आज का दिन प्रगति देने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी व कानूनी मामलों में सफलता के योग हैं। दांपत्य और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, खानपान पर ध्यान दें।
वृषभ (Taurus):
नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे दबाव बढ़ेगा लेकिन सम्मान भी मिलेगा। व्यापार में लाभ और वाहन/सुख-साधन खरीदने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थकान संभव है।
मिथुन (Gemini):
दिन मिला-जुला रहेगा। काम का दबाव और मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता लाभ दिलाएगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। सेहत में सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है।
कर्क (Cancer):
खर्चों में वृद्धि और मानसिक उलझन संभव है। विरोधियों से सतर्क रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शॉर्टकट से बचें। स्वास्थ्य में लिवर या पथरी से जुड़ी समस्या वालों को सावधानी रखनी चाहिए।
सिंह (Leo):
आज जोखिम लेकर भी लाभ मिल सकता है। नई योजनाओं की शुरुआत संभव है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भाइयों से विवाद से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या (Virgo):
दिन लाभदायक रहेगा। साहस और आत्मविश्वास से विरोधी परास्त होंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पुरानी चोट उभर सकती है।
तुला (Libra):
शिक्षा, नौकरी और आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। अटका हुआ धन मिल सकता है। पारिवारिक और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। घुटनों व पैरों में दर्द संभव है।
वृश्चिक (Scorpio):
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रमोशन और नई जिम्मेदारी के योग हैं। संपत्ति और व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
धनु (Sagittarius):
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से समर्थन मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
मकर (Capricorn):
करियर के लिहाज से मजबूत दिन है। चतुर्ग्रही योग का लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पित्त से बचें।
कुंभ (Aquarius):
लाभ के साथ खर्च भी बढ़ेगा। मानसिक उलझन संभव है, धैर्य से काम लें। नौकरी में सहयोग मिलेगा। सर्दी-जुकाम से बचाव करें।
मीन (Pisces):
दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव और अनावश्यक खर्च संभव है। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। कमर व गर्दन दर्द की शिकायत हो सकती है।













