क्या ‘बॉर्डर 2’ बनेगी वरुण धवन की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर? जानिए उनकी 6 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

21 जनवरी, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आने वाले हैं, जो 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी इसकी बड़ी ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म वरुण धवन के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हो सकती है। इससे पहले उनके करियर की सबसे कमाऊ फिल्म ‘दिलवाले’ (2015) रही है, जिसने भारत में करीब 148.42 करोड़ रुपये और दुनियाभर में लगभग 388 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद ‘जुड़वा 2’ (2017) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 138.55 करोड़ और वर्ल्डवाइड 227.51 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ ने भारत में 117.89 करोड़ और दुनियाभर में 201 करोड़ रुपये का कारोबार किया। डांस बेस्ड फिल्म ‘एबीसीडी 2’ ने भारत में 106 करोड़ और वर्ल्डवाइड 166 करोड़ रुपये कमाए थे। भले ही ‘कलंक’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने भारत में 84.6 करोड़ और दुनियाभर में 146.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे यह वरुण की टॉप कमाऊ फिल्मों में शामिल है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ‘बॉर्डर 2’ 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेती है, तो यह वरुण धवन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी, और मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए इसके 800 करोड़ रुपये तक कमाने की भी संभावना जताई जा रही है।