20 जनवरी, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: पंचांग के अनुसार आज 20 जनवरी 2026, मंगलवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज गुप्त नवरात्र का दूसरा दिन भी है, जिसमें मां तारा की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वितीया तिथि पर मां तारा की साधना से ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है। आज के दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए दिन अनुकूल माना जा रहा है।
आज का पंचांग
तिथि: शुक्ल द्वितीया (21 जनवरी रात्रि 02:42 तक)
मास (पूर्णिमांत): माघ
दिन: मंगलवार
संवत: 2082
योग और करण
योग: सिद्धि (रात्रि 08:01 तक)
करण: बालव (दोपहर 02:31 तक)
करण: कौलव (21 जनवरी रात्रि 02:42 तक)
सूर्य और चंद्र का समय
सूर्योदय: प्रातः 07:14
सूर्यास्त: सायं 05:50
चंद्रोदय: प्रातः 08:17
चंद्रास्त: सायं 07:20
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:11 से 12:53 तक
अमृत काल: 21 जनवरी रात्रि 03:12 से 04:51 तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 03:11 से सायं 04:31 तक
गुलिकाल: दोपहर 12:32 से 01:52 तक
यमगण्ड: प्रातः 09:53 से 11:13 तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
श्रवण नक्षत्र: दोपहर 01:06 तक
नक्षत्र स्वामी: चंद्र देव
राशि स्वामी: शनि देव
देवता: भगवान विष्णु
प्रतीक: कान
विशेषताएं: ज्ञानार्जन की इच्छा, सीखने की क्षमता, सहयोगी स्वभाव, जिज्ञासा, सतर्कता और कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी
आज का दिन पूजा, साधना और आत्मिक उन्नति के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है।













