क्रिसमस से पहले सोने-चांदी की रिकॉर्ड तेजी, दिल्ली से न्यूयॉर्क तक कीमतों में उछाल

क्रिसमस से पहले सोने-चांदी की रिकॉर्ड तेजी, दिल्ली से न्यूयॉर्क तक कीमतों में उछाल

24 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Business Desk:  क्रिसमस से पहले पूरी दुनिया के बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। दिल्ली से लेकर न्यूयॉर्क, लंदन और यूरोप तक गोल्ड-सिल्वर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,40,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,17,250 रुपये प्रति किलो के नए शिखर पर पहुंच गई है, जबकि MCX पर भी दोनों धातुओं ने रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिका के COMEX बाजार में गोल्ड 4,550 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर करीब 72.75 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है। जानकारों के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से संभावित ब्याज दर कटौती, डॉलर में कमजोरी और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण कीमती धातुओं में यह तेजी आई है, और आने वाले समय में कीमतें और ऊंचे स्तर छू सकती हैं।