RBSE 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, फरवरी-मार्च में होंगी परीक्षाएं

RBSE 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, फरवरी-मार्च में होंगी परीक्षाएं

23 ਦਸੰਬਰ, 2025 ਅਜ ਦੀ ਆਵਾਜ਼

Education Desk: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के अंतर्गत प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आधिकारिक टाइम टेबल जारी कर दिया है। वर्ष 2026 में दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं फरवरी और मार्च माह में आयोजित की जाएंगी। इस बार करीब 27 लाख छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।

बोर्ड के अनुसार, कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। अब तक 2.5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

परीक्षा तिथियों में बदलाव

अब तक कक्षा 8वीं की परीक्षाएं आमतौर पर कक्षा 10वीं के साथ और कक्षा 5वीं की परीक्षाएं अप्रैल में होती थीं। लेकिन 2026 में पहली बार दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी-मार्च में कराई जाएंगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे शैक्षणिक सत्र का बेहतर प्रबंधन और समय पर परिणाम घोषित करना संभव होगा।

RBSE कक्षा 5वीं टाइम टेबल 2026

  • 20 फरवरी: अंग्रेजी

  • 24 फरवरी: गणित

  • 26 फरवरी: हिंदी

  • 28 फरवरी: पर्यावरण अध्ययन

  • 5 मार्च: विशेष विषय

RBSE कक्षा 8वीं टाइम टेबल 2026

  • 19 फरवरी: अंग्रेजी

  • 21 फरवरी: हिंदी

  • 23 फरवरी: विज्ञान

  • 25 फरवरी: सामाजिक विज्ञान

  • 27 फरवरी: गणित

  • 4 मार्च: तृतीय भाषा

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश

  • अलग से उत्तर पुस्तिका नहीं दी जाएगी, उत्तर प्रश्न पत्र पुस्तिका में ही लिखने होंगे।

  • प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले पुलिस थानों में सुरक्षित रखे जाएंगे।

  • छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।

  • मोबाइल, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

  • 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले छात्रों को 50 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा, जबकि 75% से अधिक दिव्यांग छात्रों को लेखक (स्क्राइब) की सुविधा दी जाएगी।