15 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Education Desk: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से मास्टर क्वेश्चन बुकलेट भी जारी की गई है।
AILET 2026 का आयोजन 14 दिसंबर को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा बीए एलएलबी (UG) और एलएलएम (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। बीए एलएलबी परीक्षा 150 अंकों की, जबकि एलएलएम परीक्षा 100 अंकों की थी।
आंसर-की पर आपत्ति कैसे और कब तक?
प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी 16 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज कराने के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा।
आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।
AILET 2026 Answer Key ऐसे करें चेक
आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
होमपेज पर मौजूद AILET 2026 नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी भरकर लॉग इन करें।
प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
AILET 2026 Result: कब आएगा रिजल्ट?
प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद NLU दिल्ली फाइनल आंसर-की और AILET 2026 का रिजल्ट घोषित करेगी। रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों के लिए अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट लॉ प्रोग्राम्स में एडमिशन प्रक्रिया का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।
परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पेन-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी NLU दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।













