14 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: आज रविवार का दिन है, जो सनातन परंपरा में सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन सूर्य नारायण की पूजा, व्रत और अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव की आराधना करने से मान-सम्मान, स्वास्थ्य और व्यापार में सफलता प्राप्त होती है। आज के दिन कुछ शुभ योग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं आज का संपूर्ण पंचांग।
आज की तिथि और वार
तिथि: पौष कृष्ण दशमी
तिथि समाप्ति: सायं 06:49 बजे तक, इसके बाद एकादशी
मास (पूर्णिमांत): पौष
वार: रविवार
संवत: 2082
योग और करण
योग: सौभाग्य योग – प्रातः 11:45 बजे तक
करण:
विष्टि – सायं 06:49 बजे तक
बव – पूरी रात
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय: प्रातः 07:06 बजे
सूर्यास्त: सायं 05:26 बजे
चंद्रोदय: 15 दिसंबर को प्रातः 02:50 बजे
चंद्रास्त: दोपहर 01:34 बजे
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त:
प्रातः 11:55 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक
अमृत काल:
15 दिसंबर को प्रातः 03:59 बजे से 05:46 बजे तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: सायं 04:08 बजे से 05:26 बजे तक
गुलिक काल: दोपहर 02:51 बजे से 04:08 बजे तक
यमगण्ड: दोपहर 12:16 बजे से 01:33 बजे तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रमा हस्त नक्षत्र में स्थित रहेंगे।
हस्त नक्षत्र: प्रातः 08:18 बजे तक
नक्षत्र स्वामी: चंद्रमा
राशि स्वामी: बुध देव
देवता: सूर्योदय के देप्रतीक:
हाथ या बंद मुट्ठी
हस्त नक्षत्र की विशेषताएं:
यह नक्षत्र साहस, परिश्रम और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्मे या कार्य करने वाले लोग बुद्धिमान, प्रेरणादायक, दानशील और कार्यकुशल होते हैं। खेल, प्रबंधन और रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावनाएं रहती हैं।













