11 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Education Desk: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी (NDA & NA) परीक्षा I, 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से NDA के 157वें कोर्स में सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में कुल 394 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा, 1 जनवरी 2027 से शुरू होने वाले 119वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (INAC) के लिए भी भर्ती की जाएगी।
सेना शाखा के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 (12वीं) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं, वायु सेना और नौसेना विंग के लिए 12वीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
जो उम्मीदवार वर्तमान में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं, वे अस्थायी रूप से आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 10 दिसंबर 2026 तक 12वीं पास होने का प्रमाण जमा करना होगा। चयन उनके अंतिम परिणाम प्रस्तुत करने पर ही मान्य होगा। आवेदन प्रक्रिया UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है।













