CLAT Answer Key 2026 आज होगी जारी, यहां जानें चेक करने का तरीका और रिजल्ट से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट

CLAT Answer Key 2026 आज होगी जारी, यहां जानें चेक करने का तरीका और रिजल्ट से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट

10 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Education Desk: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) आज यानी 10 दिसंबर 2025 को CLAT 2026 यूजी और पीजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने जा रहा है। आंसर-की शाम 5 बजे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर उपलब्ध होगी। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 7 दिसंबर 2025 को किया गया था।

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार 12 दिसंबर 2025 की शाम 5 बजे तक उस पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये की फीस निर्धारित की गई है। क्लैट की मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

CLAT Answer Key 2026 ऐसे करें चेक:

  • आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।

  • होम पेज पर CLAT 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी डिटेल भरकर लॉगिन करें।

  • स्क्रीन पर आंसर-की दिखाई देगी।

  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

CLAT Result 2026 को लेकर क्या है अपडेट?
प्रोविजनल आंसर-की पर आई आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इसके बाद CLAT 2026 का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

योग्यता मानदंड संक्षेप में:

  • CLAT UG 2026: जनरल कैटेगरी के लिए 12वीं में 45% अंक, जबकि SC/ST वर्ग के लिए 40% अंक अनिवार्य।

  • CLAT PG 2026: जनरल कैटेगरी के लिए एलएलबी में 50% अंक, SC/ST वर्ग को 5% की छूट।