08 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
International Desk: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक थाईलैंड ने सीमा विवाद को लेकर कंबोडिया के कई बॉर्डर इलाकों पर हवाई हमला किया है। दोनों देशों के बीच गोलीबारी और एयर स्ट्राइक जारी हैं, जबकि प्रभावित क्षेत्रों से नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। एशियाई देशों में इस संघर्ष को लेकर तेज़ हलचल है।
गौरतलब है कि इसी साल जुलाई में दोनों देशों के बीच पांच दिनों तक संघर्ष चला था, जिसमें कई सैनिक और नागरिक मारे गए थे। बाद में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से सीजफायर लागू हुआ था। लेकिन ताज़ा हमलों ने उस शांति समझौते को कमजोर कर दिया है। दोनों देश एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगा रहे हैं।
विवाद की जड़ 800 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिसे 1904–1907 की फ्रांसो-सियामी संधि के बाद निर्धारित किया गया था। 1962 में ICJ ने प्रेह विहार मंदिर कंबोडिया को दिया, लेकिन आसपास के क्षेत्रों को लेकर विवाद आज भी जारी है।













