ट्रैवल एंग्जायटी पर करण जौहर का मजेदार पोस्ट, सेलेब्स ने दिए प्रतिक्रियाएं

ट्रैवल एंग्जायटी पर करण जौहर का मजेदार पोस्ट, सेलेब्स ने दिए प्रतिक्रियाएं

08 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी ट्रैवल एंग्जायटी (यात्रा चिंता) को लेकर मजेदार पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इसे ‘शैंपेन प्रॉब्लम’ यानी अमीरों की परेशानी बताया और लिखा कि कई लोग इसमें खुद को भी देख पाएंगे।

Karan Johar's funny post on travel

करण ने खुलासा किया कि उन्हें हवाई अड्डे पर हमेशा समय से पहले पहुंचना होता है, पासपोर्ट और बोर्डिंग पास बार-बार चेक करते हैं और प्लेन में पायलट से उड़ान और मौसम की जानकारी लेते हैं। छोटी उड़ानों में हर 10 मिनट में नक्शा देखते हैं, लंबी उड़ानों में नींद की गोली लेकर सोने की कोशिश करते हैं। केबिन क्रू के साथ वे हमेशा मुस्कुराकर व्यवहार करते हैं और लैंडिंग से पहले पूरी तरह तैयार हो जाते हैं।

करण की पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज़ ने प्रतिक्रिया दी। कियारा आडवाणी और वरुण धवन ने इसे लाइक किया। भावना पांडे ने लिखा, ‘मैं पूरी तरह सहमत हूं’, मनीषा कोइराला ने कहा, ‘बहुत प्यारा है’, जबकि ऋतिक रोशन ने लिखा कि अशांति से डर लगता है, आप अकेले नहीं हैं। शिल्पा शेट्टी ने सलाह दी कि करण योग और सांस पर ध्यान दें।