चक्रवात ‘दित्वा’ पर पीएम मोदी का श्रीलंका को समर्थन—राहत व बचाव में मदद का आश्वासन

चक्रवात ‘दित्वा’ पर पीएम मोदी का श्रीलंका को समर्थन—राहत व बचाव में मदद का आश्वासन

02 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

International Desk:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से फोन पर बातचीत कर चक्रवात दित्वा से हुए भारी नुकसान पर संवेदना जताई और राहत-बचाव कार्यों में निरंतर सहयोग का भरोसा दिया। मोदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत श्रीलंका के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत द्वारा तुरंत भेजी गई राहत सामग्री और बचाव दलों के लिए आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत सहायता जारी रखने की बात कही और ‘महासागर’ व ‘फर्स्ट रिस्पॉंडर’ के विजन के अनुरूप आगे भी हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। चक्रवात से श्रीलंका में अब तक 11.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 366 मौतें और सैकड़ों लोग लापता हैं।