असीम मुनीर को CDF पद क्यों नहीं मिला? पाकिस्तान में सेना प्रमुख की ताजपोशी में देरी

असीम मुनीर को CDF पद क्यों नहीं मिला? पाकिस्तान में सेना प्रमुख की ताजपोशी में देरी

01 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

International Desk: पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर का चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) के रूप में कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो गया, लेकिन अब तक उन्हें चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) के पद पर नियुक्त नहीं किया गया है। इस देरी ने अटकलों को जन्म दे दिया है कि आखिर उनके नए और सबसे शक्तिशाली पद की ताजपोशी कब होगी।

क्या है स्थिति
असीम मुनीर का तीन साल का COAS कार्यकाल 29 नवंबर को पूरा हो गया। इसके बाद उन्हें CDF पद पर ताजपोशी मिलनी थी, जो संविधान संशोधन के जरिए बनाई गई नई जिम्मेदारी है। इस पद पर आसीम मुनीर को तीनों सेनाओं और नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड पर नियंत्रण मिलेगा।

नियुक्ति में हो रही देरी के कारण
केंद्रीय रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्पष्ट किया कि CDF की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ फिलहाल यूनाइटेड किंगडम में हैं और उनकी देश वापसी के बाद एक फॉर्मल कमांड समारोह में नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।

असीम मुनीर की बढ़ी ताकत
संशोधन के तहत CDF पद की स्थापना के बाद असीम मुनीर पाकिस्तान की सेना में सबसे शक्तिशाली स्थिति में होंगे। इस पद पर उन्हें तीनों सेनाओं और नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड पर नियंत्रण मिलेगा। जानकारों के मुताबिक, नोटिफिकेशन में देरी तकनीकी कारणों से है, न कि नियुक्ति पर कोई सवाल।