Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव, 1 दिसंबर का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव, 1 दिसंबर का लेटेस्ट रेट

01 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Business Desk:  दिसंबर की शुरुआत होते ही सोना और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सप्ताह की शुरुआत सोमवार सुबह निवेशकों को हल्की गिरावट देखने को मिली, जबकि पिछले एक सप्ताह में सोने के भाव में जबरदस्त तेजी रही है।

मुख्य शहरों में सोने के रेट (10 ग्राम)
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली ₹1,19,140 ₹1,29,960
मुंबई ₹1,18,990 ₹1,29,810
अहमदाबाद ₹1,19,040 ₹1,29,860
चेन्नई ₹1,18,990 ₹1,29,810
कोलकाता ₹1,18,990 ₹1,29,810
हैदराबाद ₹1,18,990 ₹1,29,810
जयपुर ₹1,19,140 ₹1,29,960
भोपाल ₹1,19,040 ₹1,29,860
लखनऊ ₹1,19,140 ₹1,29,960
चंडीगढ़ ₹1,19,140 ₹1,29,960
चांदी के दाम

सोने के साथ चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी का भाव घटकर ₹1,84,900 प्रति किलोग्राम पर आ गया। पिछले सप्ताह चांदी लगभग 21,000 रुपये तक बढ़ चुकी थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव लगभग 53.81 डॉलर प्रति औंस है।

सोने के दाम बढ़ने के कारण
अंतरराष्ट्रीय बाजार की खबरों के अनुसार, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। यदि ऐसा हुआ, तो सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है क्योंकि कम ब्याज दर पर बॉन्ड आकर्षक नहीं रहते और निवेशक सुरक्षित साधनों जैसे गोल्ड की ओर रुख करते हैं। 9-10 दिसंबर को होने वाली FOMC मीटिंग पर निवेशकों की नजर टिकी है।

आगे की संभावनाएं
दिसंबर की शुरुआत में हल्की गिरावट के बावजूद पिछले सप्ताह की मजबूती को देखते हुए सोने में तेजी की उम्मीद बनी हुई है। फेड की बैठक का असर आने वाले दिनों में स्पष्ट दिख सकता है और निवेशक इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।