01 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Lifestyle Desk: सर्दियों में भुनी हुई मूंगफली का स्वाद और फायदे दोनों ही अनोखे होते हैं। इस मौसम में आप घर पर पीनट बटर बनाकर रख सकते हैं, जो बाजार में मिलने वाले पैक्ड पीनट बटर से ज्यादा हेल्दी होता है। घर पर बनने वाला पीनट बटर बिना अतिरिक्त तेल और प्रिजर्वेटिव के तैयार किया जाता है।
जरूरी सामग्री:
300 ग्राम मूंगफली (लगभग 2 कप)
¼ चम्मच काला नमक
1 चम्मच मेपल सिरप या शहद (स्वाद अनुसार बढ़ाया जा सकता है)
1 चम्मच देसी घी (ऑप्शनल)
यदि आप 500 ग्राम या ज्यादा मूंगफली इस्तेमाल कर रहे हैं, तो नमक और स्वीटनर की मात्रा थोड़ा बढ़ा सकते हैं।
बनाने की विधि:
भूनना: मूंगफली के दानों को मोटे तले के पैन में धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। यह प्रक्रिया लगभग 20 मिनट लेगी।
ठंडा करना और छिलके हटाना: भुनी हुई मूंगफली को ठंडा करें। फिर एक साफ टॉवल में डालकर मसलें ताकि छिलके निकल जाएं।
क्रंची पीनट बटर: अगर क्रंच पसंद है तो कुछ दाने अलग रखें और पल्स मोड में दरदरे पीसकर बाद में मिला दें।
स्मूथ पेस्ट: बाकी के दानों को मिक्सर में स्मूथ पेस्ट बनाने तक पीसें। अगर पेस्ट ड्राय लगे तो 1 चम्मच देसी घी डालें।
स्वीटनर मिलाना: पेस्ट में शहद या गुड़ डालें और पल्स मोड में अच्छे से मिक्स करें।
स्टोर करना:
तैयार पीनट बटर को एयरटाइट जार में भरकर रख सकते हैं। इसे बिना फ्रिज के भी कई दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
घर पर बने इस पीनट बटर में कोई प्रिजर्वेटिव नहीं होते और यह सर्दियों में हेल्दी स्नैक के रूप में मजेदार विकल्प है।













