दिल्ली धमाके पर पीएम मोदी का बयान: भूटान से कहा, “भारी मन से आया हूं”, जारी किया कड़े कदमों का ऐलान

दिल्ली धमाके पर पीएम मोदी का बयान: भूटान से कहा,

12 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk: दिल्ली लाल किला धमाके पर पीएम मोदी का बयान: भूटान से सख्त चेतावनी, कहा– “भारी मन से आया हूं” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान की यात्रा के दौरान दिल्ली लाल किला के पास सोमवार को हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह ब्लास्ट पूरे देश को झकझोर कर रख गया है और प्रभावित परिवारों के दर्द को वह समझते हैं। पीएम मोदी ने कहा, “आज मैं बहुत भारी मन से भूटान आया हूं। पूरा देश दुखी परिवारों के साथ खड़ा है।”

पीएम ने बताया कि वे रात भर जांच एजेंसियों के संपर्क में रहे और कहा कि इस साजिश के सभी जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कड़ा ऐक्शन लेने का आश्वासन भी दिया।

भूटान में पीएम मोदी ने ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में हिस्सा लिया और कहा कि भारत में वसुधैव कुटुंबकम की भावना के तहत विश्व शांति के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। उन्होंने 1.4 अरब भारतीयों की प्रार्थनाओं का भी जिक्र किया।

दिल्ली धमाके में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए। धमाका इतना भयंकर था कि मेट्रो स्टेशन के बाहर कांच चकनाचूर हो गए और कई वाहन व लोग इसकी चपेट में आए। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं।