मोहाली के डेराबस्सी में भीषण ए/नकाउंटर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों ओर से चली ता/बड़तोड़ गो/लियां

मोहाली के डेराबस्सी में भीषण ए/नकाउंटर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों ओर से चली ता/बड़तोड़ गो/लियां

12 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk:  मोहाली के डेराबस्सी इलाके में देर रात पुलिस और कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से कई राउंड फा/यरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस को लंबे समय से इन अपराधियों की तलाश थी, जो ह/त्या, फिरौती और अवैध हथियारों के मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के कुछ शूटर इलाके में छिपे हुए हैं। घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ बदमाश घायल हुए हैं, जबकि एक-दो के भागने की भी खबर है।

घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। फिलहाल इलाके को सील कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई है।

पुलिस की विशेष टीम, क्राइम ब्रांच और एसएसओ यूनिट मौके पर डेरा डाले हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।